9 को समरालू पूजा और भव्य शोभायात्रा: गौतमनगर खुर्सीपार में होगा भव्य आयोजन, शाम को महाभोग होगा वितरण…पूर्व मंत्री पांडेय करेंगे शिरकत

भिलाई। 9 जून को भिलाई में भव्य आयोजन होने वाला है। श्रीश्रीश्री मां मकिनम्मा देवी शीतला मंदिर सड़क-22, जोन-1 गौतम नगर खुर्सीपार में समरालू पूजा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शीतला मंदिर समिति व वार्ड-42 के भाजपा पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि, श्रीश्रीश्री मां मंकिनम्मा देवी के आशीर्वाद से यह आयोजन होने जा रहा है।

9 जून को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यह आयोजन मनाया जाएगा। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से महाभोग कराया जाएगा। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि, 8 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। माताजी का विशेष अभिषेक कराया जाएगा। वहीं आंध्रप्रदेश की विशेष झांकी 9 जून को देखने को मिलेगी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश की कई संस्कृति व मान्यताओं को लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब से देखेंगे। आयोजन की तैयारी जोरो से चल रही है। भिलाई के सभी समाज के लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। मैं सभी को इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अपील करता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...