VIDEO: भिलाई-3 के पास हाई जाम: रायपुर ड्यूटी जाने वाले भरी धूप के साथ जाम में फंसे, ट्रैफिक पुलिस का अमला रोड क्लियर कराने में जुटा

भिलाई। नेशनल हाइवे में हाई जाम लग गया है। यानि कि लंबा जाम लग गया है। ये जाम भिलाई-3 के पास से चरोदा तक लगा हुआ है। रायपुर जाने वाले दैनिक यात्री परेशान हो गए हैं। इनमें अधिकतर डेली ड्यूटी वाले लोग हैं, जो अपने रोज सुबह जाते हैं। लेकिन आज उन्हें जाम में फंसना पड़ गया।

– दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी भिलाई-3 में उर्स कमेटी द्वारा उर्स का आयोजन किया गया है।
– उर्स रातभर चला।
– बताते हैं कि इस साल चादर की संख्या बढ़ गई थी।

– पहले 10 से 15 चादर आते थे, लेकिन इस बार इसकी संख्या 40 से 45 हो गई।
– इसके कारण रातभर यह आयोजन हुआ और देर सुबह तक चल ही रहा है।
– उर्स में आयोजन के लिए सर्विसलेन का हिस्सा यूज किया गया है।

– इसके कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।
– ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जाम को क्लियर करने की कोशिश की जा रही है।
– उम्मीद से ज्यादा चादर आने की वजह से ये स्थिति बन गई है।

– ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थाने की टीम भी रोड क्लियर कराने में जुट गई है।
– सुबह 9.04 बजे तक रोड ओपन करने की बात कही गई है।
– इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...