CG – 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप: मामा ने दोस्त के साथ मिलकर 15 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खुला मामला, एक गिरफ्तार, एक फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पंद्रह वर्षीय छात्रा से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का मामा लगता है। मामा और उसके दोस्त ने मिलकर पीड़िता से रेप किया है, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो मामला सामने आया।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है। दो दिन पहले अचानक उसके पेट में दर्द हुआ, तब परिजन उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट है। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिलते ही परेशान परिजन उसे अस्पताल से घर लेकर आ गए और पूछताछ की।

घर आया था मामा अपने दोस्त के साथ
परिजन ने लड़की से पूछताछ की, तब उसने आप बीती बताई। उसने बताया कि जनवरी में रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चोरहादेवरी में रहने वाला उसका मामा छबि यादव अपने दोस्त किशन यादव (26) के साथ घर आया था, तब वह घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर रिश्तेदार मामा और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

मां ने दर्ज कराई FIR
TI उत्तम साहू ने बताया कि सरकंडा थाने पहुंची लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह 26 जनवरी को अपनी दीदी के गांव गई थी। उस समय उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। उसे अकेली पाकर किशन यादव एवं छबि यादव ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी छबि यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर डंडे से हमला :...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के भीतर सहायक शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...