LPG Gas Cylinder Price Hike: आज से और बढ़ गया रसोई खर्च का बोझ… घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा… जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

नई दिल्ली। आज से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी हुई है।

नया रसोई गैस कनेक्‍शन भी हो चुका है महंगा
इससे पहले जून में खबर सामने आई थी कि अब नया रसोई गैस कनेक्‍शन (LPG Gas Connection) लेना भी महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा किया था। जिसके बाद नए ग्राहकों को गैस कनेक्शन लेने के लिए 2200 रुपए खर्च करने की बात सामने आई थी। पहले यही कीमत 1450 रुपये थी।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि 5 किलो के सिलेंडर की सिक्योरिटी अब 800 की बजाय 1150 कर दी गई है।

रेग्युलेटर भी महंगा
गैस सिलेंडर की तरह ही इसका रेग्युलेटर भी महंगा हो गया था। पहले रेग्युलेटर के लिए आपको 150 रुपए कीमत चुकानी पड़ती थी। लेकिन बाद में इसके लिए 250 रुपए अदा करने की बात सामने आई।

उज्ज्वला योजना पर भी मार
महंगाई की मार प्रधानमंत्री का उज्जवला योजना के ग्राहकों पर भी पड़ी है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी ही होगी। हालांकि यदि उज्जवला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की राशि पहले वाली ही देनी होगी।

डबल सिलेंडर पर भी असर
देश में बहुत से लोग आपकी रसोई में काम आने वाला 14.2 किलोग्राम वजन के गैस सिलेंडर का डबल कनेक्शन लेते हैं। इससे उन्हें रीफिल करवाने में आसानी होती है, साथ ही गैस की किल्लत भी नहीं होती। पहले डबल कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 2900 रुपए अदा करने होते थे। लेकिन अब डबल कनेक्शन 4400 रुपए में मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम : 27 अक्टूबर से बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम...

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...