दुर्ग शहर तक पहुंचा शिवनाथ नदी का पानी; गंजपारा तक पानी पानी… दुर्ग-राजनांदगांव आवागमन किया गया बंद…पुलिस फोर्स तैनात

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी का रौद्र रूप देखने को मिला है। नदी का पानी उलट होकर नाले से वापस शहरों की ओर आ रहा है। इसके चलते दुर्ग पुलगांव तक और गंजपारा तक नालों के माध्यम से शिवनाथ नदी का पानी आ गया है। इसकी वजह से शहर में भी बाढ़ जैसे हालात शिवनाथ नदी की वजह से निर्मित हो गए हैं। शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

शहरी क्षेत्र में नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन की टीम अलर्ट है और आसपास जो बस्ती है उनको हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मोंगरा बैराज से लगातार दो दिनों से पानी छोड़ने की वजह से शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा है। आने वाले समय में जलस्तर घट जाएगा लेकिन फिलहाल अगले 24 घंटे तक प्रशासन अलर्ट पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...