KH ग्रूप ऑफ स्कूल्स ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव: स्टूडेंट्स ने राष्ट्रभक्ति गीतों, नाटक एवं नृत्य से आजादी का जोश भर दिया… बारिश होने के बावजूद चेयरमैन झा ने ध्वजारोहण किया

भिलाई नगर। केएच ग्रूप ऑफ स्कूल्स ने स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ “आजादी का अमृत महोत्सव” बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने राष्ट्रभक्ति गीतों, नाटक एवं नृत्य से आजादी का जोश भर दिया। “भारत की बेटी” और “हर घर तिरंगा” गीत पर स्टूडेंट दिशा पांडे ने अपने जोशीले नृत्य से सभी को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान स्कूल परिसर में स्टूडेंट्स तिरंगा लहराते रहे, जिसने सभी को रोमांचित कर दिया।

अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण से हुई। केएच ग्रूप ऑफ स्कूल के चेयरमैन के.के. झा,प्रिंसिपल मेडम विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा ने के एच मेमोरियल स्कूल, के एच केसल जवाहर नगर एवं के एच वर्ल्ड स्कूल, जामुल में तिरंगा फहराया।

झंडारोहण पश्चात चेयरमैन झा ने बारिश के बावजूद उपस्थित स्टूडेंट की संख्या एवं पेरेंट्स की उपस्थिति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देश के जवान जिस तरह सीमा पर ठंड, बारिश और गर्मी में भी डटा हुआ है उसी तरह आज स्टूडेंट्स ने भी उपस्थित होकर आजादी के प्रति अपना जज्बा दिखाया है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स का हौसला बुलंद था इसी कारण बारिश भी रुक गई। इसलिए जिंदगी में कभी भी हौसला मत हारिए।

प्रिंसिपल मेडम विभा झा ने स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज वर्षा में आप कल्पना कर सकते हैं कि देश की सीमा पर जो जवान डटे हुए हैं वह कैसा महसूस करते होंगे। वह हमेशा हर परिस्थिति के लिए तैयार रहते हैं। इसी तरह आप सभी भी इस देश के सैनिक हैं। अपना पूरा समय अपने आप को आगे बढ़ाने में लगाइए। कार्यक्रम को डायरेक्टर निश्चय झा ने भी संबोधित किया।

तत्पश्चात राष्ट्रभक्ति गीतों से ओतप्रोत गीत, नाटक एवं नृत्य से स्टूडेंट्स ने समा बांध दिया। राष्ट्रभक्ति गीत “ए देश मेरे…” की प्रस्तुति से स्टूडेंट्स ने आजादी के महत्व को बताया। “लहरा दो तिरंगा” गीत पर स्टूडेंट्स ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रमों में एक मार्मिक ड्रामे के माध्यम से स्टूडेंट्स ने बताया कि जिस परिवार का कोई जवान जब शहीद हो जाता है तो उस परिवार पर क्या बीतती है। शहीद का बेटा अपनी मां से पूछता है कि मां पापा इस दिवाली पर क्यों नहीं आए ? स्टूडेंट्स की इस प्रस्तुति ने सभी की आंखें नम कर दी। फ्लूट पर शुभम यादव ने देशभक्ति गीत की धुन सुना कर सबका दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम की होस्टिंग तबस्सुम हयात ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

FIITJEE पर ED का शिकंजा : 14,411 छात्रों की...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान FIITJEE लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छात्रों से एडवांस फीस लेने...

माइलस्टोन अकादमी में नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘सतत विकास’...

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी में गुरुवार, 15 अक्टूबर को ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत ‘सतत विकास’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।...

‘लाल कपड़ों में स्कूल मत आइए’… : नवरात्र में...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। शारदीय नवरात्र...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...