प्रभु राम की ऐसी भक्ति आपने नहीं देखी होगी… घुटनों तक पानी भरने के बावजूद दुर्ग में रामायण पाठ का लिया आनंद…महेशनगर दुर्ग में व्हीलचेयर पर पहुंच रहे बुजुर्ग, चौथे दिन 1500 से ज्यादा भक्तों ने किया रामायण पाठ

दुर्ग। लगातार हुई बारिश के बाद भी संगीतमय नवधा परायण पाठ का आनंद लेने महेश नगर दुर्ग के लोगों द्वारा आनंद  उठाया गया है। राधा कृष्ण मंदिर महेश नगर दुर्ग में आयोजित रामायण पाठ का पं. गिरधर गोपाल असोपा व पं. सुशील आसोपा जोधपुर वाले द्वारा 13 से 21 अगस्त तक किया जा रहा है। पंडाल में घुटनों तक पानी भरने के बाद भी संगीतमय रामायण पाठ का लुफ्त लोगों द्वारा उठाया गया।


महेश नगर में चल रही जन्माष्टमी उत्सव पर रामायण पाठ के लिए भक्तों की उपस्थिति बढ़ती ही जा रही है। यहां मंगलवार को चौथे दिन करीब 1500 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। टेबल पर क्रमवार बैठकर सभी ने एक साथ रामायणजी के ….. का पाठ किया। इस भव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्यलाभ लेने लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा। मंगलवार को इसमें शामिल होने युवा से लेकर ऐसे बुजुर्ग भी पहुंचे जो चलने में असमर्थ हैं, लेकिन परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर पहुंचकर पूरी श्रद्धा से पाठ किया।
इससे पहले आचार्य पं. पवन द्विवेदी के मार्गदर्शन में चल रहे विष्णु ऋषिकेश में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली गई। खास बात यह है कि इस महायज्ञ में सर्वकल्याण की भावना से 9 दिन में 1 लाख 60 हजार आहुतियां पूर्ण की जाएंगी। इसमें भी सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हो रहे। राधाकृष्ण मंदिर उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क है। नवधा रामायण पारायण पाठ में शामिल होने के लिए लोग मो. नंबर 7000729844 पर मैसेज या फिर संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं। भक्तों के लिए सभी सुविधाएं मंदिर समिति की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों गूंजा पंडाल
महेश नगर कॉलोनी में बने भव्य पंडाल में रामायण पाठ से पूर्व प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों से भक्ति की जा रही। यहां पारायणकर्ता पं. गिरधर गोपालजी असोपा और पं. सुशीलजी असोपा जोधपुर वालों के सानिध्य में रामायण पाठ के साथ भजन और प्रवचन का लाभ भी श्रद्धालु ले रहे। देर शाम को रामायण पाठ की समाप्ति के साथ रामायणजी की पूजा, महाआरती बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में की जा रही। मंगलवार को इसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए।

19 को भजन संध्या के साथ मनेगा जन्माष्टमी उत्सव
महेश कॉलोनी में 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोष्टमी पर भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी, जो रात 8 से 12 बजे तक होगी। इसमें भजन सम्राट दिलीप षडंगी विशेष रूप से प्रस्तुति देंगे। साथ ही सुबह 5 बजे से मध्य रात्रि तक भगवान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही:...

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दो दिनों में मवेशियों की तस्करों को पकड़ा गया है।...

कल होगी छत्तीसगढ़ कलार समाज प्रांतीय कार्यकरणी की बैठक:...

रायपुर। कल यानी 19 मई को छत्तीसगढ़ कलार समाज प्रांतीय कार्यकरणी की बैठक कर्मा धाम साहू समाज भवन संतोषी नगर रायपुर में रखी गई...

CG में सस्पेंशन नहीं अब होगी बर्खास्तगी: बिना सूचना...

डेस्क। छत्तीसगढ़ में अब बिना सूचना के ऑफिस नहीं आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग की...

इंस्पेक्टर नरेश पटेल ने हेमचंद यादव विवि दुर्ग से...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में निरीक्षक पद पर पदस्थ नरेश पटेल ने दुर्ग के हेमचंद विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल कर ली है।...

ट्रेंडिंग