भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अग्रवाल समाज दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 26 सितंबर को दुर्ग में अग्रसेन जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल समाज दुर्ग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का शॉल, साफा और हार भेंटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण हेतु अग्रवाल समाज का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सर्वश्री कैलाश रूंगटा, संजय रूंगटा, कमल नारायण रूंगटा, ललित सेकसरिया, पंकज कृतिका और मुरारी अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज दुर्ग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
अग्रसेन जयंती में दुर्ग आएंगे सीएम भूपेश: अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात…इस बार भव्य होगा जयंती कार्यक्रम

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...
Aditya -
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...
छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...
Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...
CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...
