अब छत्तीसगढ़ में इंग्लिश मीडियम कॉलेज भी: भूपेश सरकार का बड़ा फैसला…12वीं के बाद अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, प्रदेश में ही बेहतरीन शिक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि, छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय शुरू किए जाएंगे।

  • सरकार ने कहा है कि, इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर।
  • राज्य में ही उपलब्ध होगी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा
  • प्रदेश में चरणबद्ध रूप से प्रारंभ होंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय
  • प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे्र
  • आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रारंभ किए जाएंगे इंग्लिश मीडियम कॉलेज
  • वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है
  • महानगरों में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर बड़ा आर्थिक बोझ पढ़ता है
  • जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...