मुक्केबाज विजेंदर सिंह के पंच से घाना के एलियासु सुले परास्त: देसी बॉक्सर ने 2.17 मिनट में अफ्रीकी बॉक्सर को चटाई धूल; CM भूपेश बोले-खेलगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़… ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी मुकाबले ‘द जंगल रंबल’ का लुत्फ लिया खेल प्रेमियों ने

रायपुर। राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम बुधवार की शाम बॉक्सिंग प्रेमियों के शोर से गूंज उठा। मौका था अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी मुकाबले ‘द जंगल रंबल’ का । इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बॉक्सिंग का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि पेशेवर मुक्केबाजी छत्तीसगढ़ को खेलगढ़ में बदलने का माध्यम बनेगी । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को एक खेल राज्य ख़ेलगढ़ के रूप में स्थापित करने का प्रयास जारी है । मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह की पेशेवर लड़ाई इस योजना को और मजबूत करेगी। हमें न केवल लोगों को प्रोत्साहित करना है बल्कि छत्तीसगढ़ को खेल की महाशक्ति के रूप में पहचान दिलाने के लिए भी तैयारी करनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में आकर अच्छा लगा । यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पल है। छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल अकादमी की स्थापना की गई है और खेलों के लिये अलग से प्राधिकरण भी बनाया गया है। इससे आधारभूत सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को संवारने के काम एक साथ होगा।श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का रोड सेफ्टी मैच हुआ।कई बड़े खिलाड़ी यहाँ खेले है। लगातार कोशिस हो रही है खेलो को बढ़ावा मिल और युवा खेलो के लिए प्रेरित हो।

बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलो का माहौल बन रहा है । महिला हॉकी में पहले ही राज्य का प्रतिनिधित्व रहा है अब कॉमन वेल्थ गेम्स में हमारी बिटिया आरुषि कश्यप ने बैडमिंटन में मैडल जीत है। तीरंदाजी में संभावनाएं है।ऐसे आयोजनों से राज्य में खेलो को नया आयाम मिलेगा।

प्रतियोगिता में 6-6 राउंड के पांच मुकाबले हुए
लाइट वेट ग्रुप में पहला मुकाबला अमेय नितिन और असद आसिफ खान के बीच हुआ। इस मुक़ाबले में असद ने बाज़ी मारी।
वहीं दूसरा मुकाबला आशीष शर्मा और कार्तिक सतीश कुमार के बीच हुआ, जिसमें कार्तिक सतीश कुमार विजेता घोषित किए गए। तीसरा मैच शैकोम और गुरप्रीत सिंह के बीच हुआ। गुरप्रीत सिंह इस मैच के विजेता बने। मुक्केबाजी का चौथा मुकाबला सचिन नौटियाल बनाम फैजान अनवर के बीच हुआ। एक मिनट 17 सेकेंड में ही सचिन नौटियाल से फ़ैजान अनवर ने खेल जीत लिया। सचिन नौटियाल फ़ैजान के पंच से पस्त हुए और रिंग छोड़ बाहर चले गए। खेल के नियमों के तहत रेफ़री ने फ़ैजान को विजेता घोषित किया।

सबके आकर्षण का केंद्र रहा विजेंदर- सुले के मुकाबला
बॉक्सिंग की इस प्रतियोगिता में सबके आकर्षण का केंद्र पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह और घाना के एलियासु सुले के बीच हुआ मुकाबला रहा। इस मैच में विजेंदर सिंह ने अपने तगड़े पंच से एलियासु सुले को को मात दी । द जंगल रंबल के पांचवें और इस आख़िरी मुकाबले में केवल दो मिनट 17 सेकेंड में ही एलियास को घूल चटा दी।
विजेंदर सिंह ने अपने तगड़े पंच से एलियासु सुले को ऐसी चोट दी कि वे वापसी नही कर सकें और विजेंदर को जीत मिली।

यहाँ बताते चले कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ये पहला पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबला है। भारत के पहले पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह इस मुकाबले के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण ले रहे थे। इस मुकाबले के लिए विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया । उल्लेखनीय है कि 8 जून को प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात की थी और छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बाक्सिंग मैच का आयोजन करने के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार किया था और उसी तारतम्य में मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग मुकाबला आयोजित किया गया। विजेंदर सिंह लगभग 19 महीनों के बाद रिंग में उतरे। इसके लिए उन्होंने मैनचेस्टर में कड़ी ट्रेनिंग ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...