अचलजीत भाटिया बने ट्रक-ट्रेलर स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक: ट्रांसपोर्टरों के विषय पर गंभीर एसोसिएशन, सीएम के नाम भेजा है ज्ञापन

भिलाई। बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का संरक्षक अचलजीत भाटिया को बनाया गया है। कल 17 अगस्त को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 17 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जहां वे सीएम भूपेश बघेल के नाम से उनकी उपस्थित में उनके पुत्र चैतन्य बघेल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 40-45 बाल से यूनियन बना है। पहले यहां के लोकल मालवाहन बीएसपी से माल निकालते थे। लेकिन अब बीएसपी ने पूरा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया है।

इस वजह से अब दूसरे प्रदेश के मालवाहक सीधे प्लांट में घूस कर माल निकाल रहे हैं। दूसरे प्रदेश के मालवाहनों ट्रांसपोर्टरों की दखल बढ़ गई है। इस वजह से यहां के लोकल हजारों को नुकसान हो रहा है। यहां के ट्रांसपोर्टस से लेकर गाड़ी मालिक वाहन चालक हेल्पर सभी को नुकसान हो रहा है। इससे पहले भी हम लोकल लोगों को प्रमुखता देने की मांग उठाते रहे हैं। आगे कलेक्टर, एसपी, परिवहन मंत्री आदि को भी एसोसिएशन के तहत से ज्ञापन सौंपा जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि कुछ पहले भी उठाने वाले एक और ट्रेलर के मालिक को पत्र लिखा गया था, कि भिलाई के स्थानीय मालवाहक ही भिलाई इस्पात संयंत्र से माल का उठाव करेंगे।

छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों के व्यापारी के माल उठाय के लिए, विगत 13 अगस्त को एक बैठक रखी गई थी। जिसमें निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त से मिलाई इस्पात संयंत्र से माल की निकासी केवल स्थानीय मालवाहको के माध्यम से की जाएगी। अन्य प्रदेशों के व्यापारियों को भी इसकी सूचना दी गई थी। भिलाई स्टील प्लांट से माल उठाने के लिए बाहर की गाड़ियाँ नहीं ली जाएगी। इससे स्थानीय वाहन चालकों, मजदूरों को रोजगार मिलेगा।

ज्ञापन सौपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीता सिंह छोटू, सतबीर सिंह सोनू, गनी खान, प्रभु ना मिश्रा, मुन्ना सिंह प्रीतम, अचल सिंह भाटिया, सद सिंह, सुधीर सिंह ठाकुर, रूद्र दादा, उमेश सिंह, सु सिंह, भूपेंद्र यादव, सुनील चौधरी, अनिल चोध दिलीप घटवानी सिंह किल्ला, गुरमुख मलकीत सिंह, अमित सिंह, महेंद्र सिंह, शाहनवाज कुरेशी, सुखवंत सिंह, आरसी त्रिवेदी, मुकेश सिंह, विक्रम अग्रवाल, गजेंद्र साहू, सुधीर सिंह, बलदेव सिंह, मोनी, अरविन्द, एम् राजू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...