धन कुबेर निकला परिवहन अधिकारी: RTO के घर पर देर रात EOW का छापा… 650 प्रतिशत अधिक बेनामी संपत्ति का खुलासा… प्रकरण दर्ज

जबलपुर। बीते दिनों प्रदेश भर में बैक टू बैक कार्रवाई (back to back action) करने के बाद ईओडब्ल्यू (EOW) ने एक अन्य कार्रवाई कल देर रात जबलपुर (Jabalpur eow raid) में की है। दरअसल जबलपुर आरटीओ संतोष पाल के घर ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई। वही कार्रवाई के दौरान आरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी के पास से आय से 650% अधिक संपत्ति बरामद हुई है।

रात करीब 10:30 बजे टीम क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल के जबलपुर शताब्दीपुरम स्थित घर पर पहुंची। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ एसपी राजपूत ने जानकारी दी कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। जबकि अन्य दस्तावेज सहित बेनामी संपत्ति की जांच जारी है।

आरटीओ संतोष पाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत की जांच में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और उनकी पत्नी रेखा पाल (जो आरटीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं) के पास बेनामी संपत्ति की जानकारी मिली। वहीँ अवैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके खर्च और अर्जित संपत्ति में 650 प्रतिशत अधिक का अंतर पाया गया है।

इसके अलावा आरटीओ संतोष पाल के फार्म हाउस और जीरो डिग्री विजय नगर वाले घर पर भी दबिश दी गई। जिसमें अब तक की कार्रवाई के दौरान 16 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात मिले हैं। साथ ही जमीन खरीद-फरोख्त संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जिसकी छानबीन जारी है।

संपत्ति ब्यौरा
वही इन दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच में इनके पास से ग्वारीघाट के पी पी कॉलोनी में 12 से 47 वर्ग फुट का मकान, इसके अलावा शंकर साह वार्ड में 1150 वर्ग फुट का आवासीय भवन, शताब्दीपुरम में MR-4 रोड पर 10000 वर्ग फुट में दो घर, गढ़ाफाटक में 771 वर्ग फुट का घर, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्ग फुट का घर, चरगवा रोड ढीमरखेड़ा में 1.4 एकड़ में फार्म हाउस, एक कार, एक स्कॉर्पियो सहित पल्सर बाइक और बुलेट भी बरामद किया गया है।

फिलहाल दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया। उसे विवेचना में लिया गया है। सर्च कार्रवाई जारी रहेगी दस्तावेज सहित अन्य संपत्ति खंगाली जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में कई अन्य बड़े खुलासे हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...