9 दिनों तक महेशनगर दुर्ग में चला नवधा रामायण का पाठ…1 लाख 60 हजार आहुतियां यज्ञ में डाली गई, 3 हजार लोगों ने भंडारे में लिया प्रसाद

दुर्ग। महेश कॉलोनी में बीते 9 दिनों से चल रहे नवधा रामायण पारायण पाठ और विष्णु ऋषिकेश महायज्ञ का विश्राम रविवार को हुआ। इस अवसर पर दोपहर के समय श्रीराधाकृष्ण मंदिर के समीप बने यज्ञ कुंड में पूर्णाहुति समर्पित की गई। आचार्य पं. पवन द्विवेदी के सानिध्य में विद्वान पंडितों ने पूरे 9 दिनों में महायज्ञ में 1 लाख 60 हजार आहुतियां डाली।

इसके बाद दोपहर 2 बजे से रामायण पाठ शुरू हुआ, पं. गिरधर गोपालजी असोपा और पं. सुशीलजी असोपा जोधपुर वालों के सानिध्य में 2 हजार से अधिक भक्तों ने एक साथ बैठकर उत्तरकांड का पाठ किया। इसके विश्राम के बाद रात 8 बजे 108 दीपों और थाल से रामायणजी की महाआरती की गई।

इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बना। जो भक्त 8 दिनों तक पाठ में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्होंने भी अंतिम दिन पहुंचकर धर्मलाभ लिया। आखिर में करीब 3 हजार से अधिक भक्तों के भंडारा का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।

मंदिर समिति के हर वर्ग के लोगों ने दिया सहयोग
श्रीराधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद लोगों में अपनी सनानत संस्कृति और रामायण पाठ के प्रति आस्था और भी बढ़ गई है। इसी का परिणाम रहा कि पूरे 9 दिनों तक रोजाना हजारों की संख्या में भक्त पाठ के लिए पहुंचते रहे।

आयोजन में मंदिर समिति के अलावा विभिन्न समाज से जुड़े युवाओं ने तन, मन से सहयोग दिया। इस वृहद आयोजन में सभी महिला, पुरुषों व बुजुर्ग तक व्यवस्था बनाने में आगे रहे। पदाधिकारियों ने कहा आने वाले समय में इस भक्तिमय आयोजन और भी भव्य बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चेतावनी के बाद भी रिसाली क्षेत्र में कार्य स्लो...

रिसाली। चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य धीमी गति से करने पर आयुक्त मोनिका वर्मा नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जेके कंस्ट्रस्शन को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ की जनसांख्यिकी में आ रहे बदलाव पर उप...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने देश व प्रदेश की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में आ रहे बदलाव पर गहरी चिंता जताते हुए...

CG – फेल हुई तो मौत को लगाया गले:...

फेल हुई तो मौत को लगाया गले जांजगीर चांपा। कल छत्तीसगढ़ बोर्ड का का परिणाम आया। जिसमे 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने...

iNSPiRE Store | आज Apple के फोन से लेकर...

अक्षय तृतीया पर आप कुछ नया करने के लिए जैसे सोना या स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए...

ट्रेंडिंग