गृहमंत्री साहू के निर्देशों का असर शुरू: नेवई इलाके में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

भिलाई। शराब तस्करी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बजरंग पारा देवार मोहल्ला में एक्टिवा सीजी 07 व्ही 4541 में अवैध शराब का परिवहन करने की शिकायत मिली।

पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। पूछताछ में वाहन चालक अपना नाम स्टेशन मरोदा बजरंग पारा निवासी कमल कुमार जांगडे 30 वर्ष बताया है। एक्टिवा से पुलिस को एक प्लास्टिक बोरी बरामद हुआ। जिसमें 32 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुआ है।

जिसकी कीमत 2 हजार 560 रूपये आंकी गई है। आरोपी के पास से नगदी 360 रुपए मिला है। शराब को लेकर पुलिस ने आरोपी से कागजात दिखाने की मांग कहीं लेकिन उसके पास से कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने एक्टिवा 40 हजार रुपए के वाहन को भी जप्त किया है।  

आपको बता दें कि कल ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सट्‌टा, जुआ और अवैध शराब बिक्री को लेकर जो चीजें चल रही है, उस पर कार्रवाई की जाए। आज नेवई थाना क्षेत्र में कार्रवाई शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...