बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए पहुंचे गृहमंत्री साहू: नदी से लगे गांवों का किया दौरा, लोगों की सुनी समस्या…फसल बर्बादी का होगा आकलन, इन गांवों के लिए कई बड़े फैसले

भिलाई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के दौरे पर पहुंचे जहां वे उन गांवों का भी दौरा किया, जहां हाल ही में बाढ़ आए। बाढ़ के वक्त गृहमंत्री प्रदेश से बाहर होने के कारण यहां पहुँच नहीं पाए थे। लेकिन उस बीच वे लगातार उन क्षेत्रों की खैर खबर ले रहे थे। अपने समर्थकों सहित जनप्रतिनिधियों को लगातार क्षेत्र में भेजकर व्यवस्था देने निर्देशित कर रहे थे।

आज वे खुद लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने अलग समस्याओं को बताया। मंत्री ने अपने साथ स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग ,राजस्व विभाग , बिजली विभाग, कृषि विभाग , जल संसाधन विभाग सहित जनपद पंचायत दुर्ग के अधिकारियों को भी साथ लिया हुआ था। जिससे ग्रामीणों की समस्या वे सीधे समझ कर जल्द से जल्द निराकरण करे।

बाढ़ में अधिक प्रभावित ग्राम आलबरस, खाड़ा, रुदा, भोथली, चंगोरी में पहुंच मार्ग को ऊंचा करने की मांग उठी। जिसे जल्द बजट में लेने की बात भी गृहमंत्री ने कही। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनों से विस्तार से चर्चा करते हुऐ उन्हें बाढ़ के दौरान जो समस्या आई लोगों से सीधे जानकारी लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

साथ ही धान की फसल ज़्यादा ख़राब होने पर तहसीलदार ,पटवारी को भी जल्द जल्द किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर सूची जारी करने का निर्देश दिए। बाढ़ से ग्रामीण जनों का स्वास्थ्य की जानकारी लेकर इस क्षेत्र विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बेलचंदन को ग्राम में कैम्प कर स्वास्थ्य चेक करने का निर्देश दिया गया।

बाढ़ प्रभावित गांव के गौठान में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा गोबर खरीदी व बनाये गये वर्मी कम्पोस्ट खाद के नुकसान के साथ ही गौठान के स्ट्रक्चर शेड, वर्मी टाँका आदि का भी आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिया गया है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेंद्र यादव, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ट रिवेंद्र यादव, जनपद सदस्य रूपेश देशमुख,डुमेश्वरी देशमुख,नंदकुमार साहू, धरम दास साहू ,सरपँच आलबरस आशा देशमुख, सरपँच खाड़ा हुल्ली बाई साहू,सरपँच भोथली सुरेश साहू,सरपँच चंगोरी गोमती निषाद ,राहुल देशमुख ,रमेश साहू ,तुलसी देशमुख ,खोमेश्वर देशमुख सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट गण सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...