दया सिंह ने दिलवाया सफाई कर्मियों का वेतन: सुबह-सुबह दया के घर पहुंचे सैकड़ों सफाई कर्मी, जोन ऑफिस पहुंचकर बुलवाया स्वास्थ्य अधिकारी, दिया 10 लाख का चेक

  • दया सिंह के हस्तक्षेप के बाद नगर निगम भिलाई ने जारी किया वेतन
  • सुबह-सुबह दया सिंह के घर पहुंचे सफाई कर्मी
  • सफाई कर्मियों की समस्या सुनने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी को खुर्सीपार बुलाया

भिलाई। नगर निगम भिलाई के सफाई कर्मियों का हाल बुरा है। उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। न ही ईपीएफ काटा जा रहा है और न ही ईएसआईसी की सुविधा मिल रही है। नगर निगम भिलाई में बैठे जिम्मेदारी अपनी जेब गरम कर रहे हैं। ये कहना है कि नगर निगम भिलाई के वार्ड-44 से भाजपा पार्षद दया सिंह का।
दअसल, दया सिंह के पास आज सुबह-सुबह सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्या बताई। सभी ने एक स्वर में कहा कि, उनसे काम लिया गया है। लेकिन पेमेंट का भुगता नहीं किया गया है। दया सिंह को कर्मियों ने यह भी बताया कि, उन्हें ईएसआईसी और ईपीएफ की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। अगर कभी कोई हादसा हो गया तो इसके लिए निगम भी जिम्मेदार नहीं होगा। दया ने सभी समस्याओं को सुना और नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी को जोन-4 खुर्सीपार ऑफिस बुलाया। जहां कर्मियों के समक्ष ही दया ने इस मामले में दखल दिया और अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, अगर वेतन भुगतान में जरा भी देरी होगी तो उग्र आंदोलन के साथ-साथ शिकवा-शिकायत सुनने के लिए तैयार रहें। यह बात सुनते ही स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल 10 लाख रुपए का चेक वितरण किया और कर्मियों के खाते में सैलरी आ गई।

नहीं चलेगा भ्रष्टाचार, होगी जांच: दया
दया सिंह ने कहा कि सफाई कार्य में जिम्मेदारों की सेटिंग है। ठेकेदारों से कमीशन बंधा हुआ है। यह ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। क्योंकि भाजपा इसकी जांच की मांग करता है। सफाई कर्मियों की सुविधा से लेकर उनके वेतन में हो रही देरी के लिए शिकायत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...