दुर्ग की सड़कें होंगी रौशन: गणेशोत्सव से पहले पेवर ब्लॉक और स्ट्रीट लाइट लगाने विधायक वोरा ने दिए निर्देश

भिलाई। जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सड़क के किनारे पेवर ब्लाक लगाने का काम शुरू हो गया है। करीब ढाई करोड़ की लागत से मिनीमाता चौक से नेहरू नगर चौक तक पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने बुधवार को पेवर ब्लॉक कायज़् का निरीक्षण करते हुए तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। वोरा ने आज पीडब्लूडी अफसरों के साथ जीई रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का निरीक्षण भी किया। वोरा ने कहा कि गणेशोत्सव के पहले हर हाल में स्ट्रीट लाइट चालू होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने वोरा को बताया कि पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य सहित फिल्टर प्लांट के सामने गार्डन निर्माण व चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। वोरा ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम के एल्डरमेन राजेश शर्मा, एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी, दीपक साहू, पीडब्लूडी ईएंडएम के एसई एचआर ध्रुव, पीडब्लूडी के ईई अशोक श्रीवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...