ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश: बर्थडे बॉय को खुश करने पहुंची थी लड़कियां… पुलिस ने मारी रेड… आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक और युवतियां, 2 नाबालिग समेत 24 लोग गिरफ्तार

सीतामढ़ी। सीतामढी पुलिस ने शहर में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान सेक्स रैकेट में शामिल पुलिस ने सबसे पहले एक बर्थडे पार्टी से 2 लड़कियों को पकड़ा था। इसके बाद उनकी निशानदेही पर 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 2 नाबालिग समेत 14 महिला और 10 पुरुष शामिल हैं। पूरा मामला डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का बताया जा रहा है। 4 थानों की पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने रेड मारी तो छत से कूदकर भागने लगे
इस संबंध में एसपी हर किशोर राय ने बताया कि डुमरा थाना पुलिस रात गश्ती के दौरान मुरादपुर में नाच गाने की आवाज सुनकर घर में छापेमारी की गई। जहां से कुछ लोग छत से कूदकर फरार हो गए, वहीं संदिग्ध अवस्था में दरवाजा खुलवाने के बाद दो लड़के और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर 10 युवक और 10 युवतियों को आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बर्थडे पार्टी में गिरफ्तार युवक-युवतियों की निशानदेही पर 24 अरेस्ट
फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी अरोपियों को नगर थाना में बंद हैं। बताया जा रहा है कि इसमें नेपाल की भी दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक बर्थडे पार्टी में दो युवतियां महफिल सजाने गई थी।

दोनों लड़कियों को युवकाें के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर ग्रामीण शोर मचाने लगे और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर पूरे दिन छापेमारी कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया। इस अभियान में पूरे दिन चार थानों की पुलिस व्यस्त रही। रात को सभी थाना पुलिस की बेचैनी देखी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...