मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर की बात: पोला-तीजा पर सीएम निवास किया आमंत्रित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ आगमन पर अपने निवास में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति देखने हेतु आमंत्रित किया है ।आपको बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को फोन कर अपने निवास कार्यालय में 27 अगस्त को पोला और तीजा के अवसर पर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह से कहा कि छत्तीसगढ़ अपने तीज- त्योहारों और संस्कृति से जुड़ा हुआ राज्य है। छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोकसंस्कृति का रंग सभी त्योहार में देखने को मिलता है। यहां की संस्कृति बहुत ही समृद्ध है।

आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं । छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में 27 अगस्त शनिवार को पोला और हरितालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा ।

आपको बता दें कि 27 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवा रायपुर में एनआईए के नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन करने आ रहे हैं। नवीन भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशिष्ट आतिथ्य में होगा । उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। इसके बाद अतिथियों द्वारा नवीन कार्यालय भवन का अवलोकन किया जाएगा । इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे । तत्पश्चात गृह मंत्री अमित शाह का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में एनआईए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...