सीएम के OSD की सड़क हादसे में मौत: पत्नी की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई है. दुर्घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं. हादसा कल रात करीब एक बजे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौली चौकी के पास हुआ. दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी से गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी के सामने कोई जानवर आ गया, जिस वजह से अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ से टकरा गई. मोतीलाल सिंह की पत्नी को गोरखनाथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताया है. सीएम योगी के कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया, ‘सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है. महाराज ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.’

मोती लाल सिंह गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद कार्यरत थे. रिटायर होने के बाद मोतीलाल सिंह गोरखनाथ मंदिर से जुड़ गए थे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गोरखपुर कैंप कार्यालय में ओएसडी बनाया था. उनका काम गोरखनाथ मंदिर में लोगों की फरियाद सुनना था. पिछले दिनों ही ओएसडी मोतीलाल सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...