BSP में चोरी करने वाले 5 युवक पकड़ाएं: अंधेरे का फायदा उठाकर सोल्डर बुश, फुलबुश सहित ये सामान ले उड़े थे चोर… भठ्ठी पुलिस ने की कार्रवाई… पांचों आरोपी पकड़ाएं

भिलाई। बीएसपी के मकडम क्षेत्र स्टोर में चोरी करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 457, 380, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया। प्रभारी सीएसपी नासर सिद्धकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना संदिग्ध किस्म के युवकों को पुलिस ने घूमते हुए पकड़़ा। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम स्टेशन मरीदा, शंकर पारा निवासी राधे ठाकुर 22 वर्ष, स्टेशन मरौदा, सूर्य नगर, शंकर पारा मनीष आडिल 21 वर्ष, अजय कुमार देवांगन 22 वर्षे, प्रवीण यादव 25 वर्ष , स्टेशन मरौदा, देवारपारा बाजार दुर्गेश जोशी उर्फ बाला 20 वर्ष है।

आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी कि 24 अगस्त के दरम्यानी रात बीएसपी प्लांट के भीतर जोरातराई मेनगेट के पास बने स्टोर से पीतल का सामान चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोल्डर बुश, फुलबुश, पीतल का सामान वजनी करीबन 01 क्विंटल, नायलोन रस्सी समेत अन्य सामान भी जप्त किया है। उक्त सामानों की कीमक 80 हजार रुपए आंकी गई है।

घटना की शिकायत पुलिस में फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड में स्टोर प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने किया था। चोरी की रात सुरक्षा गार्ड भी यहां तैनात थे लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए आरोपियों ने चोरी कर मौके फरार हो गए थे। आरोपियों को भागते हुए गार्डो ने देखा था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस कार्रवाई भठ्ठी टीआई कृष्ण कुमार कुशवाहा समेत उनकी टीम का था। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...