विधायक देवेंद्र के दफ्तर में विराजे बप्पा: देवेंद्र ने की पूजा-अर्चना…प्रदेश और शहर की खुशहाली के लिए की कामना

भिलाई। गणेशोत्सव की धूप पूरे शहर में देखी जा सकती है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। लोग अपने आफिस और घर में भी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने सेक्टर 5 स्थित विधायक कार्यालय में विद्यनहर्ता की प्रतिमा स्थापित किए है।

दोपहर में शुभ मूहूर्त में पूरे विधि विधान के साथ पंडित ने मंत्रोचार कर गणेश स्थापना पूरी की। इस दौरान कार्यालय के सभी स्टाफ ने मिलकर विधायक देवेंद्र यादव के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा प्रमुख रूप से उपस्थित रही। जिन्होंने विधायक देवेंद्र यादव के साथ श्री लंबोदर महाराज की आराधना की। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान गणेश से हाथ जोड़ कर प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि और वैभव प्रदान करें। लोगों के विद्यनों हरे। शहर और प्रदेश में खुशहाली का माहौल है। पूजा पाठ के बाद भगवान गणेश को फल फूल चढ़ाए गए। मोदक का भोग लगाया गया और सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ाें पदाधिकारी, वार्डवासी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

विधायक देवेंद्र ने कहा, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे प्रभु गणपति बप्पा हमारे घर पधारे है। आज गणेशोत्सव के प्रथम दिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणेश की स्थापना की गई। पूज्य प्रभु से हमारी यही प्रार्थना है कि वे सब के जीव में सुख-शांति खुशहाली प्रदान करें। सब के कष्टों को दूर करें। इसी के साथ पूरे शहरवासियों मेरी और मेरे परिवार की ओर से इस महा पर्व गणेशोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...