सेक्टर-9 अस्पताल में समस्याओं का अंबार: भाजयुमो नेता नितेश ने की मैनेजमेंट से मुलाकात…इन 5 प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा शिकायतों का पुलिंदा

भिलाई। सेक्टर-9 अस्पताल की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा खोल दिया है। तमाम समस्याओं को लेकर भाजयुमो स्वाध्याय मंडल प्रदेश प्रमुख नितेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल मैनेजमेंट से मुलाकात की। इस दौरान नितेश ने कई समस्याओं पर चर्चा की और समाधान मांगा। नितेश ने बताया कि, सेक्टर 9 अस्पताल में व्याप्त समस्याओं हेतु निदेशक,पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र ,सेक्टर 9 को पांच सूत्रीय मांगों को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…

  1. चिकित्सालय कई विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। जिसे यथा शीघ्र दूर किया जाए।
  2. देखने मे आया है कि कई मौकों पर आपातकालीन सेवाओं में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी की वजह से मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाजयुमो मांग करती है तत्काल पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
  1. मरीजों के डिस्चार्ज होते वक़्त कई तरह के दस्तावेजों के छाया प्रतियो की मांग अस्पताल प्रबंधन की ओर से की जाती है। जिसके लिए परिजनों को अस्पताल से लगभग 1 किमी तक चलकर जाना पड़ता है। भाजयुमो मांग करती है एक फ़ोटो कॉपी मशीन अस्पताल परिसर के अंदर मरीजो की सुविधाओं हेतु लगवाई जाए।

4) कई वार्डों में मरीजों को तकिये ,कंबल की कमियों के सामना करना पड़ रहा है,भाजयुमो मांग करती उक्त समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए।

5) देखने मे आया है नॉन बी एस पी मरीजो हेतु ,चिकित्सालय में जांच सुविधाओ की दर काफी बढ़ा कर रखी गयी है। भाजयुमो मांग करती है जांच दरों को तत्काल काम किया जाए ,जिसका लाभ शहर के आम नागरिकों को मिल सके तथा सामान्य परिवार चिकित्सा माफियाओ से बच सके।

उपरोक्त मांगो पर युवा कके प्रतिनिधि मंडल ने 15 दिनों के भीतर सकरात्मक कार्यवाही की मांग की है।

प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल ,भाजयूमो नितेश मिश्रा ने कहा एक दौर वह भी था जब सेक्टर 9 अस्पताल अपनी उकरिष्ठ चिक्तिसा सुविधाओ हेतु ,मध्य भारत के सर्व श्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थानों में से एक हुआ करता है,देश के कई प्रदेशों से लोग यहां अपना इलाज करवाने आया करते थे।

आज वही अस्पताल अनदेखी के कारण डॉक्टरों और मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है, जिसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से चिकित्सा माफिया उठा रहे है,भाजयुमो मांग करती है अस्पताल के उनयन हेतु यथा शीघ्र प्रयास किये जायें।


प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा ,प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो,अशोक जी जिला कार्यकारिणी सदस्य, स्वछता प्रकोष्ठ, अनुराग नायडू, अभिषेक नायडू,किशन सिंह चौहान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची छत्तीसगढ़: विशाल...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर पहुंचीं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी डोमनहिल मैदान में जनसभा को...

ट्रेंडिंग