CG – पुलिसवाले की गुंडागर्दी: शराब के नशे में फार्म हाउस में घुसकर BJP नेता और कारोबारी से की मारपीट… मोबाइल भी फेका, धमकियां भी देने लगा… अब कांस्टेबल सस्पेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस के जवान ने शराब पीकर हुड़दंग मचाना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है की इस जवान ने एक फार्म हाउस में नशे की हालत में घुसकर कुछ कारोबारियों और भाजपा नेताओं के साथ विवाद किया, उन्हें पीटा। एक शख्स का मोबाइल फोन छीन कर फेंक दिया। अब इस पुलिस वाले पर कार्रवाई का डंडा चला है। रायपुर के SSP ने इसे सस्पेंड कर दिया है। मामला आमानाका इलाके का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मंगलवार 30 अगस्त की देर रात की है। डॉलफिन विला नाम के फार्म हाउस में भाजपा नेता नरेश नामदेव के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। यहां पुलिसकर्मी प्रशांत शुक्ला पहुंचा। इसने पार्टी में आए लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर खूब हंगामा किया। मारपीट करने लगा। वहां फार्म हाउस के मालिक पुलकित मित्तल मोबाइल से प्रशांत का हुड़दंग रिकॉर्ड करने लगे। ये देख प्रशांत ने उसका मोबाइल फेंक दिया।

ये घटना मित्तल के कर्मचारी ने दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर ली। गुस्साए कारोबारी और भाजपा नेताओं ने डायल 112 से पुलिस बुलाई। प्रशांत सभी को डरा- धमका रहा था। पुलिसिया कार्रवाई में फंसाने की धमकियां देता रहा। देर रात तक खूब विवाद हुआ। तब मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी अपने साथ प्रशांत को लेकर गए।

अगले दिन मामले की शिकायत SSP के पास पहुंच गई। शिकायत करने वाले कारोबारी मित्तल ने बड़े अफसरों से ये भी कहा कि कई बार प्रशांत इसी तरह उनके फार्म हाउस में घुसकर हंगामा करता है। मुफ्त का खाना खाता है। इंकार करने पर विवाद करता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले प्रशांत कबीर नगर थाने में पदस्थ था। वहां भी इसी तरह की हरकतों की वजह से उसे थाने से हटा दिया गया था। मगर इसका असर प्रशांत पर नहीं हुआ। SSP प्रशांत अग्रवाल ने शिकायत की जांच के बाद अब आरक्षक प्रशांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...