VIDEO-सेक्टर-1 में ब्रेक डांस झूले से गिरा युवक: झूला शुरू होते ही लॉक खोलकर खड़ा हो गया, स्पीड चलते ही गिरा!

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-1 गणेश पंडाल में एक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल लेकर गए हैं। घटना रात-1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। ब्रेक डांस झूले में यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त झूला चालू हेा गया था। तभी युवक गिर गया और लोहे से सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसकी वजह से वह बेसुध हो गया है।


सीजी मिरर्स कल्चर गणेशोत्सव समिति के महासचिव धन्नू मिश्रा ने भिलाई TIMES से बात करते हुए बताया कि, मुझे ब्रेक डांस झूले वाले ने बताया कि, जिस युवक के साथ हादसा हुआ है, वह शराब के नशे में था। ब्रेक डांस झूला शुरू होते ही वह लॉक खोलकर खड़ा हो गया। जिसकी वजह से वह गिर गया और सिर पर चोट लग गई है। यह बात झूले वाले ने हमें बताई है। धन्नू मिश्रा ने यह भी बताया कि, युवक ब्रेक डांस में दूसरी बार जिद करके चढ़ा था। पहली बार में उसे झूले वाले ने उतार दिया था। लेकिन जिद के कारण वह दोबारा चढ़ गया और झूला शुरू होते ही खड़ा हो गया। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है। हमारी समिति काफी पुरानी है। हम सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं। हादसे के तुरंत बाद डायल-112 को बुलाकर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायल अवस्था में है। वह बेसुध है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...