पुलगांव नाले में कूदा युवक: खबर मिलते ही पहुंची SDRF की टीम… मानिसक रूप से कमजोर शख्स की बचाई जान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक हादसा हुआ है। यहां एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ने पुलगांव नाले में कूद गया। इतना ही नहीं वह दलदल में बुरी तरह फंस गया था। इससे पहले कि कोई अनहोनी होती, सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की टीम वहां पहुंच गई। टीम ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम जेसीबी की मदद से नाले में उतरी। युवक को रस्सी से बांधा गया और नाले से ऊपर निकाला गया।

SDRF नगर सेना आपातकालीन सेवा के प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पुलगांव नाले में एक युवक कूद गया है। वह दलदल में फंस गया है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम को वहां भेजा गया। टीम ने मौके पर जाकर देखा कि युवक जलकुंभी में फंसा हुआ है और डूब रहा है।

वह बचने के लिए छटपटा रहा था। मानसिक रोगी होने के चलते वह कुछ समझाने पर समझ भी नहीं रहा था। इसके बाद एक जेसीबी को बुलवाया गया। जेसीबी के हॉपर में चढ़कर SDRF के जवान पानी में उतरे। उन्होंने युवक का हाथ रस्सी से बांधा और उसे खींचकर बाहर निकाला गया।

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा पिछले 4 सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। वह बिना बताए घर से चला जाता है। इस बार भी वह बिना बताए ही घर से गया था। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से साइबर ठगी, फेसबुक...

बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। तखतपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और फोटो का...

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...