आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले ही कराएं वैक्‍सीनेशन, किसी को काटे तो खर्च भी उठाना होगा: सुप्रीम कोर्ट… पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्‍ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि लोगों की सुरक्षा और पशुओं के अधिकारों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। इसने सुझाव दिया कि आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों को उनका टीकाकरण कराने तथा यदि जानवर किसी पर हमला करे तो उसका खर्च वहन करने के लिए जिम्मेदार बनाया जा सकता है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की पीठ ने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के मुद्दे पर कहा, ‘कोई समाधान निकालना होगा।’

मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा, ‘हममें से ज्यादातर कुत्ता प्रेमी हैं। मैं भी कुत्तों को खाना खिलाता हूं। मेरे दिमाग में कुछ आया। लोगों को (कुत्तों का) ख्याल रखना चाहिए, लेकिन उन्हें चिह्नित किया जाना चाहिए, चिप के माध्यम से ट्रैक नहीं किया जाना चाहिए, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं।’ उन्होंने ने कहा कि आवारा कुत्तों के मुद्दे को हल करने के लिए एक तर्कसंगत समाधान खोजा जाना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने कहा कि आवारा कुत्तों के मुद्दे को हल करने के लिए एक तर्कसंगत समाधान खोजा जाना चाहिए। इसने दोनों पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 28 सितंबर के लिए सूचीबद्ध कर दी। शीर्ष अदालत आवारा कुत्तों को मारने पर विभिन्न नगर निकायों द्वारा पारित आदेशों से संबंधित मुद्दों पर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जो विशेष रूप से केरल और मुंबई में एक खतरा बन गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...

विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से साइबर ठगी, फेसबुक...

बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। तखतपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और फोटो का...