एक साथ 7 स्पा सेंटरों में छापा: कोचिंग सेंटर्स के पास संचालित 07 स्पा सेंटर में पुलिस का छापा… चल रहा था देह व्यापार… 20 युवक-युवतियां गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

उज्जैन। पुलिस की क्राइम ब्रांच और माधव नगर थाना पुलिस ने शहर के सात स्पा सेंटर परएक साथ रेड की। जिसमें तीन में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस को शहर के कई स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायते मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर एक साथ इन सेंटर्स पर रेड की, फ्रीगंज क्षेत्र के तीन स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। वही पुलिस ने स्पा सेंटर से 20 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उज्जैन पुलिस ने आज पूरे शहर के 7 स्पा सेंटर पर छापामार कार्यवाही की। स्पा सेंटर से अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से तीन स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है । पुलिस को कार्यवाही के दौरान इन तीन स्पा सेंटर से देह व्यापार संचालित करने के सबूत भी मिले है । पुलिस ने इन तीनों स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की है ।

दरअसल उज्जैन पुलिस को पिछले कई दिनों से कोचिंग सेंटर्स के बगल में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस को इन कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाली बच्चियों के परिजनों के अलावा शहर के संभ्रांत नागरिकों ने भी शिकायत की थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस द्वारा आज शहर के 7 स्पा सेंटर पर सात अलग-अलग टीमें बनाकर अचानक दबिश मारी गई। जहां से लगभग 20 युवक – युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए 20 आरोपियों में स्पा सेंटर्स के मालिक मैनेजर और कस्टमर के साथ कर्मचारी युवतियां भी शामिल है। इन 7 स्पा सेंटर में से 3 स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। आईपीएस अधिकारी सीएसपी विनोद कुमार मीणा के मुताबिक तीन स्पा सेंटर से देह व्यापार संचालित करने के पुख्ता सबूत मिले है। इन स्पा सेंटर के मालिको और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...