अजब गजब: PM मोदी देंगे BA का एग्जाम! इस यूनिवर्सिटी ने जारी किया एडमिट कार्ड

दरभंगा। पीएम मोदी बिहार के दरंभगा जिले की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से बीए का एग्जाम देने जा रहे हैं इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, बिहार के दरभंगा जिले के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक अजीब मामला सामने आया है।

विश्वविद्यालय ने कई छात्रों को एग्जाम में पूर्णांक से ज्यादा नंबर दिए हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के द्वारा बीए एग्जाम के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में पीएम मोदी और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की फोटो भी लगा दी गई है।

सोशल मीडिया में फोटो वायरल
यह फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है और लोग इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा गड़बड़ी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

छात्र को मिले 151 नंबर
विश्वविद्यालय में गड़बड़ी का एक औऱ मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के द्वारा यहां एक छात्र को पूर्णांक से ज्यादा नंबर दिया गया है। 100 नंबर के पेपर पर छात्र को 151 नंबर दिए गए हैं। जब छात्र ने अपना स्कोर कार्ड जारी किया तो छात्र हैरान रह गया।

पीएम मोदी देंगे बीए की परीक्षा
इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने कला संकाय के तीसरे साल की लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में पीएम मोदी की फोटो लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक छात्रा ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो और साइन के साथ जारी हुआ है। छात्रा का नाम गुड़िया कुमारी लिखा है। इसके साथ ही राज्यपाल की फोटो वाला भी एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

विवि प्रशासन ने अपनी गलती के लिए छात्रों को ही दोषी ठहराया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ मुश्ताक अहमद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि छात्रों को खुद अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं जिसके लिए उन्हें एक आईडी दी जाती है। छात्रों ने ही अपनी तरफ से राज्यपाल और प्रधानमंत्री की फोटो अपलोड की है। हालांकि इस मामले में जांच के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...