दोस्तों ने ही कर ली दोस्त के घर चोरी: दुर्ग पुलिस ने चोरी का किया खुलासा…CCTV फुटेज से मिला तगड़ा इनपुट

भिलाई। मकान में चोरी मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना दीक्षित कालोनी कोसानगर सुपेला की है। पीड़ित आईसीआईसीआई बैंक शाखा नेहरू नगर भिलाई में सीनियर ब्रांच सेल्स मैनेजर के पद पर आनंद कुमार देवांगन कार्यरत है। आनंद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 380,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

घटना के समय पीड़ित की पत्नी तीजा मनाने अपने मायके गई हुई थी। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को मकान से सोना चांदी के जेवरात चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालना शुरू किया। पुलिस जांच में पीड़ित के दोस्तों की हरकत संदेह के घेरे में आ गया।

तब पुलिस ने टोल प्लाजा कोसानगर सुपेला निवासी सचिन फुले 26 वर्ष और स्वलिंग फुले 25 वर्ष को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर पहले इंकार करते रहे लेकिन बाद में मकान से 5 लाख 10 हज़ार रुपये के जेवरात पार करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियो के पास से मकान से चोरी किया।

जेवरात बरामद किया। इस कार्रवाई में सुपेला डीएसपी नासर सिद्दकी,टीआई टीआई दुर्गेश शर्मा की टीम का अहम योगदान रहा है। इस कार्रवाई में सउनि राजेश सिंह , रजनीकांत दीवान , प्र.आर. संतोश शर्मा , आरक्षक रवि साव , सुरेन्द्र पटेल शामिल ठगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...