CG – शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पहले साथ में बैठकर मुर्गा खाए और पी शराब… संबंध भी बनाया… फिर जाना चाहता था युवक, महिला ने जाने को किया मना तो आरोपी ने मार डाला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादीशुदा महिला की हत्या का मामला सामने आया है। युवक ने फावड़ा मारकर हत्या की है। बताया जा रहा है की आरोपी शादीशुदा महिला का प्रेमी था। दोनों ने पहले शारीरिक संबंध बनाया गया था।

इसके बाद युवक जाना चाहता था। मगर महिला उसे रोक रही थी। महिला ने उसे रोकने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसी बात से युवक नाराज हो गया और उसने महिला की जान ले ली। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि 35 साल की महिला का दमदहा रामपुर के रहने वाले 19 साल के युवक समारू गोड़ से अवैध संबंध था। महिला के 3 बच्चे भी हैं। 10 सितंबर को महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। उसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी को बुलाया था। उसने अपने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया था। दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। जिससे बच्चे बाहर ना आ सकें।

इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने साथ में मुर्गा खाया और शराब पी थी। उसी रात को दोनों ने संबंध भी बनाया था। काफी देर तक दोनों में बातचीत भी होती रही। फिर रात को करीब 3 बजे युवक वहां से जाना चाहता था। मगर महिला उसे रोक रही थी। इसके बावजूद युवक राजी नहीं हुआ। इस पर महिला ने उसके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वो नहीं जा सके। बस इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने फावड़ा उठाया और महिला के सिर पर तब तक वार किए। जब तक उसकी मौत नहीं हुई।

वारदात के वक्त महिला बिना कपड़ों के थी। घटना के बाद युवक लाश को छिपाने के लिए पड़ोस के घर में घसीटता हुए ले गया, लेकिन उसी वक्त वहां रहने वाले शख्स ने उसे शव को ठिकाने लगाते देख लिया। ये देखकर युवक वहां से भाग निकला था। जिसके बाद पड़ोसी ने ही आस-पास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर युवक की तलाश की गई। तब युवक पुलिस को गांव से ही मिला है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...