दुर्ग का पहला स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज धनोरा में: कलेक्टर मीणा ने किया निरीक्षण…BSC समेत इनकी कक्षाएं लगेंगी

भिलाई। जिले का पहला इंग्लिश मीडियम कॉलेज की पूर्णता की ओर है। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के पश्चात स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज का आगाज जिले में हो रहा है। धनोरा में यह मॉडल कॉलेज बनेगा। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इसका निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि इंग्लिश मीडियम कॉलेज शिक्षा की गुणवत्ता का मानक होगा, इसके लिए हर संभव सुविधाएं यहां तैयार करें।

इस संबंध में की जा रही तैयारियों का इंस्ट्रक्चर उन्होंने देखा। कलेक्टर ने साइंस लैब के संबंध में विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइंस लैब में सभी अपडेटेड सुविधाएं हो, इसके अलावा बढ़िया लाइब्रेरी हो ताकि छात्र छात्राओं को अच्छी पाठ्य सामग्री मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि सभी लैब के सामने ही क्षेत्र में कार्य कर रहे वैज्ञानिकों के योगदान का जिक्र भी होना चाहिए, मसलन यदि फिजिक्स लैब है तो सीवी रमन जैसे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जिक्र होना चाहिए।

रामन इफेक्ट आदि की जानकारी हो ताकि पता चले कि इस तरह की असीम संभावनाएं इस क्षेत्र में है और किस तरह से विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।

कलेक्टर ने कहा कि खेलों का भी अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर यहां पर होना चाहिए। बैडमिंटन कोर्ट आदि की सुविधा होनी चाहिए ताकि पढ़ाई के साथ ही खेलों का भी सुंदर संयोग हो। कॉलेज में 17 कक्षाएं हैं जिनमें 5 कक्षाएं लैब और लाइब्रेरी के लिए होंगी।

कलेक्टर ने कहा कि देश के सबसे अच्छे कॉलेजों में यूजीसी के नार्म्स के मुताबिक जो मानदंड तय की गई, उसके अनुरूप सुविधाएं इस कॉलेज में रखी जाए ताकि बच्चों को बेहतरीन एजुकेशन मिल सके।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी मौजूद थे। उन्होंने भी निर्माण कार्य तेजी से और गुणवत्ता पूर्ण रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कॉलेज में बीएससी एवं बीकॉम की कक्षाएं लगेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब दुकानों में ओवर रेट और मिलावट का खेल,...

दुर्ग। जिले के शराब दुकानों में ओवररेटिंग और मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आने से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच...

CG Breaking : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़...

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमावर्ती इलाके...

सौतेला बाप ही निकला हत्यारा, 6 साल पहले वारदात...

धमतरी. गोदाम के सैप्टिक टैंक में मिले 6 साल पुराने नरकंकाल मामले में धमतरी पुलिस को सफलता मिली है. मृतक का सौतेला बाप ही...

भू-जल संवर्धन मिशन का CM साय ने किया शुभारंभ,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों...

ट्रेंडिंग