कल है तीज मिलान समारोह का भव्य आयोजन: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ महिलाओं के लिए होंगी खेल गतिविधियां… निगमायुक्त ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत तीज मिलन समारोह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। काफी वर्षों बाद महिलाओं के लिए विशेष तौर पर इसका आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीज मिलन समारोह कार्यक्रम दिनांक 14 सितंबर 2022 दिन बुधवार समय 2:00 बजे से डॉक्टर बी आर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के प्रांगण में किया जाएगा।

निगम के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उनके वार्ड क्षेत्र की महिलाओं को इसमें शामिल किया जा रहा है। विशेष तौर पर अंजोर लोक कला मंच गरिमा दिवाकर/स्वर्णा दिवाकर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। तीज मिलन समारोह में खेल प्रतियोगिता भी आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में एमआईसी ने महिलाओं को छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं परंपरा से जोड़े रखने के लिए इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।

संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग की प्रभारी रीता सिंह गेरा ने कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। महापौर की पहल पर कई वर्षों बाद निगम की ओर से तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कार्यक्रम को लेकर विशेष दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...