भिलाई में सूने मकान में चोरी: ड्यूटी पर निकला था सेल्स अफसर… इधर चोरों ने मकान से पार कर दिए ढ़ाई लाख कैश और कई जेवरात

भिलाई। सूने मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपए के सामान पार करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि नूरी फरीदनगर सुपेला निवासी मोहम्मद अकरम जेब्रानिक्स कंपनी रामनगर मे  सेल्स अफसर   पद पर कार्यरत है। 

पीड़ित 15 सितंबर की सुबह टी पर निकल गया था। पत्नी उपचार कराने अस्पताल मकान में ताला जड़कर निकल गई थी। शाम को ड्यूटी से लौटकर जब पीड़ित घर के भीतर प्रवेश कर रहा था था। तभी सामने के दरवाजे का कुंड़ा टूटा पड़ा मिला।  मकान के भीतर प्रवेश करने पर सामने सारा सामान बिखरा पड़ था। आलमारी की हैंडल भी क्षतिग्रस्त किया गया था। उसमें चेक करने पर सोना चांदी के जेवरात और नगदी ढ़ाई लाख रुपए जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए रखा हुआ था। सभी आलमारी से गायब मिले।

अज्ञात चोर ने मकान से सोने के नेकलेस, चैन, कान का लटकन, लाकेट, एक जोडी चांदी का पायल दो घडी करीब 50 हजार का पार हो गया है। लैपटाप भी दूसरे कमरे में रखा हुआ था। जिसे चोर ने पीछे सीढ़ी में रख फरार हो गया। घर के आसपास लगे सीसी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। चोरी हुए कुल समानों की कीमत 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...