BSP के अंदर विश्वकर्मा पूजा; सांसद विजय बघेल पहुंचे प्लांट, भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लिया आशीर्वाद, कर्मियों से मेल-मुलाकात भी की, तस्वीरों में देखिए ये आयोजन

भिलाई। आज छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत में देव शिल्प भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई जा रही है। भिलाई स्टील प्लांट में भी इसकी झलकियां देखने को मिली। विश्वकर्मा जयंती पर सांसद विजय बघेल भिलाई इस्पात संयंत्र के पूजा हवन में शामिल हुए। सांसद ने इस्पात संयंत्र के फोर्ज शाप, रेल एंव स्ट्रक्चर मिल, मर्चेन्ट मिल बार एंव राड मिल, इलेक्ट्रॉनिक विभाग व राड शिपिंग मिल पहुंच कर विश्व रचयिता देव शिल्प भगवान विश्वकर्मा जी की पुजा अर्चना कर भगवान के चरणों का आशीर्वाद लिए। और साथ ही भारत देश सहित समस्त विश्व मे शांति अमन और सुख समृद्धि की मंगलकामना कर समस्त जनमानस को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एंव शुभकामना दी। इस अवसर पर पार्षद विधि यादव, पार्षद मनीष यादव, लीलेश देशमुख,सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, निज सहायक मनोज वर्मा, पोषण वर्मा,फारुख, खूबचंद वर्मा,उज्ज्वल दत्ता,शंकर वर्मा,गोपाल वर्मा,मुरली राय,ऋषि चंद्राकर,भोला साहू,प्रमोद साहू,उत्तम कश्यप, दिनेश सिन्हा, रणधीर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...