शिवनाथ नदी में डूबकर युवक की मौत: 18 घंटे बाद SDRF को मिला शव…दोस्तों के साथ पार्टी बनाने दुर्ग से गया था युवक

दुर्ग। शिवनाथ नदी में हादसों का दौर जारी है। शनिवार को दुर्ग जिले में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए 21 वर्षीय युवक की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। 18 घंटो के बाद युवक की लाश नदी से बरामद हुई। बताया जा रहा है की युवक बेलौदी गांव का रहने वाला है। युवक के दोस्तों ने उसे बचाने के लिए बहुत प्रयास किया पर उसे बचा न सके। युवक के डूबने के बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों की टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसके पश्चात करीबन 18 घंटो के बाद युवक की डेड बॉडी मिली।

मोहन नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकोला भाठा दुर्ग निवासी दाऊ ठाकुर पिता केवल ठाकुर (21 साल) के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। वह शनिवार शाम 4 बजे अपने 6-7 दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी किनारे सिकोला भाठा पार्टी करने गया था। वहां सभी दोस्तों ने बैठकर पार्टी की। इसी दौरान दाऊ शिवनाथ नदी में बने रपटा के किनारे नहाने के लिए गया और तेज भंवर में फंस गया। जब वह डूबने लगा तो उसने अपने दोस्तों को आवाज लगाई। उसके दोस्तों ने गमझा व रस्सी फेंककर उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह 6-7 फिट गहरे पानी में डबू गया।

SDRF की टीम सुबह से थी तैनात
शनिवार शाम को सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसने सर्चिंग शुरू की थी। एक दो घंटे बाद अंधेरा होने पर सर्चिंग बंद करना पड़ा। इसके बाद रविवार सुबह फिर टीम नदी में उतरी और युवक की तलाश जाल व ऑक्सीजन सिलेंडर के द्वारा किया गया।

परिजनों पर टुटा दुःख का पहाड़
युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में दुःख की लहर है। केवल ठाकुर के दो बच्चे हैं। दाऊ के डूबने की खबर सुनते ही वह लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह यह आस लगाए बैठे हैं थे कि शायद उनका बेटा जीवित मिल जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...