मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल नेवारीकला के विद्यार्थियों को दी हायर सेकंडरी स्कूल की सौगात… खुशी से छात्राओं ने ‘भूपेश कका जिंदाबाद‘ के लगाए नारे

रायपुर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात के दौरान समीप के ग्राम नेवारीकला के हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन करने की अपनी मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अपनी सहमति दी।

हाईस्कूल नेवारीकला के विद्यार्थी दीपचंद, खिलेंद्र, नोमन, वीणा, साक्षी सहित अन्य छात्र छात्रायें काफी समय से अपनी उक्त मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहे थे, लेकिन प्रोटोकॉल के मद्देनजर मुलाकात करना संभव नहीं हुआ। जब मुख्यमंत्री ने सारी घोषणाओं का वाचन पूरा कर लिया, तो छात्रों में मायूसी छा गई। इसे देखते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से बात की, तो उन्होंने अपनी मांग से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने सारी घोषणाएं होने के बाद भी हाईस्कूल नेवारीकला का उन्नयन हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर करने की घोषणा की। इससे छात्र छात्राओं के मायूस चेहरे खिल उठे। उन्होंने भूपेश कका जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विक्ट्री सिंबॉल के साथ अपनी खुशी जाहिर की। स्कूल के प्राचार्य टोकेंद्र यादव ने बताया कि दसवीं कक्षा पास करने के बाद बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने दूर के स्कूल में जाना पड़ता था। अब 12वीं तक कक्षाएं संचालित होने से उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...