अरूण वोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन की बैठक: कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले… मिलेगा बोनस, गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई निर्णय… पढ़िए

रायपुर। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के संचालक मंडल की 50 वीं बैठक चेयरमेन अरूण वोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारी हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निगम के लाभार्जन की स्थिति को देखते हुए निगम कर्मियों को दशहरा-दीपावली के अवसर पर एक माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया गया। दैनिक वेतन कर्मचारियों को नियमानुसार बोनस देने का फैसला भी किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन के समान निगम कर्मियों को त्यौहार अग्रिम की राशि बढ़ाकर दस हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया। पूर्व में यह राशि आठ हजार रुपए थी।

बैठक में निगम के व्यवसायिक हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। प्रदेश के धमतरी, कुरूद और राजिम में 25 करोड़ की लागत से 40 हजार मेट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम बनाए जाएंगे। इससे प्रदेश में वैज्ञानिक भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी। निगम के गोदामों के आधुनिकीकरण और गोदामों में स्कंध के जमा भुगतान कार्य पर सतत निगरानी रखने के लिए 209 गोदाम परिसरों में 7 करोड़ 58 लाख की लागत से 2636 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश के खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक निरंजन दास, निगम के प्रबंध संचालक सत्यनारायण राठौर, वित्त विभाग के प्रतिनिधि सीताराम तिवारी व भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मनोनीत संचालकगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...