SP भोजराम पटेल हुए सम्मानित: महासमुंद जिले का ‘खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल… मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस द्वारा प्रायोजित खाकी के रंग स्कूल संग कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद पुलिस को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिले के अधीक्षक भोजराम पटेल और उनकी टीम को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि साइबर अपराध के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मात्र दो माह में ही 20 हजार से अधिक स्कूली बच्चों के मध्य साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है।

महासमुंद जिले में आयोजित खाकी के रंग स्कूल के संग भव्य कार्यक्रम मेें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉक्टर मनीष विश्नोई द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल को सम्मानित किया गया। महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिए बनाए गए वीडियो को लांच किया गया। इस वीडियो को व्यापक जन सराहना मिल रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप महासमुंद पुलिस द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...