अब LLM की पढ़ाई दुर्ग संभाग में भी हो सकेगी: NSUI के प्रदेश संयुक्त महासचिव आकाश कन्नौजिया ने विधायक देवेंद्र से की थी मांग

भिलाई। LLM की पढ़ाई करने की सोच रहे स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें इसकी पढ़ाई के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा। यही नहीं, दुर्ग संभाग में अब इसकी पढ़ाई हो जाएगी। ये सब संभव हुआ एनएसयूआई के प्रदेश संयुक्त महासचिव आकाश कन्नौजिया की मांग पर। आकाश ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने LLM को लेकर मांग की थी। आकाश की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक देवेंद्र ने पहल की और अब सौगात मिल गई है। आकाश ने बताया कि, इससे पहले पूरे दुर्ग संभाग के एक भी लॉ कॉलेज में LLM का पाठ्यक्रम नहीं था। छात्रों को LLB की पढ़ाई के बाद छात्रों को LLM के लिए दूसरे संभागों में जाना पड़ता था। छात्रों की इस समस्याओं को दूर करने के लिए NSUI छतीसगढ़ ने बीड़ा उठाया और हमारी मांग पर अब ये शुरू हो गया है। भिलाई के कल्याण महाविद्यालय व बालोद जिले में यह पाठ्यक्रम अब शुरू हो चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...