नवरात्र में रौशन हो जाएंगी अग्रसेन चौक से करहीडीह रोड: विधायक वोरा की पहल से लगेंगे 85 ट्यूबलर पोल…

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की पहल पर शहर में लगातार सड़क निर्माण के साथ ही हाई मास्ट लाइट, सोलर लाइट एवं विद्युतीकरण का कार्य कर जनता को अंधेरे से मुक्ति दिलाने का कार्य जारी है। हाल ही में जनसुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए रायपुर नाका से लेकर गंज पारा तक के मुख्य मार्ग में समय पूर्व प्रकाश व्यवस्था का उद्घाटन किया गया था। गणेश उत्सव के दौरान नदी मार्ग से लेकर जीई रोड तक हाई मास्ट लाइट भी शहर को रौशन करने का काम कर रहे थे।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधायक वोरा ने अपनी निधि से अग्रसेन चौक से करहिडीह तक स्थापित सेंट्रल ट्यूबलर पोलों में आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए सौंदर्यीकरण के लिए तिरंगा रोप लाइट लगाने हेतु 10 लाख रु की स्वीकृति दी है।

आज भूमिपूजन के दौरान वोरा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद दुर्ग शहरी क्षेत्र में विकास के पहियों ने तेज गति पकड़ी है। नवरात्र पर्व के पूर्व कार्य को निष्पादित कराया जाए। मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण भी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होना चाहिए। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव पूरे देश मे मनाया जा रहा है जिसमें दुर्ग शहर भी शामिल है इसलिए देश की शान तिरंगे की तरह प्रतीकात्मक तीन रंगों की रोप लाइट से धमधा मार्ग जगमग होगा।

गौरतलब है कि पूर्व में अंधेरे में दुर्घटना की संभावनाएं देख विधायक वोरा ने ही धमधा नाका से करहिडीह तक 20 लाख की राशि से 44 ट्यूबलर पोल लगवाकर नागरिकों को बड़ी सौगात दी थी । अब जबकि नेहरूनगर चौक से मिनीमाता चौक तक मार्ग उन्नयन का कार्य अंतिम चरणों मे हैं विधायक वोरा शहर के सभी प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयासरत हैं। भूमिपूजन के कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी परमजीत सिंह भुई, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, एल्डरमैन राजेश शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...