महादेव समेत ऑनलाइन जुआ-सट्‌टा Apps की बढ़ सकती है मुश्किलें: CM भूपेश ने DGP को दिए बंद करने कड़े नियम बनाने के निर्देश…

भिलाई। जुआ-सट्‌टा खिलाने वाले ऑनलाइन मोबाइल एप्स समेत इस कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। क्योंकि सीएम भूपेश ने डीजीपी को निर्देश दे दिए हैं कि जल्द से जल्द इन्हें बंद करने के लिए कड़े नियम बनाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश डीजीपी को दिए हैं।
इससे साफ संकेत है कि महादेव समेत अन्य प्लेटफॉर्म की खबरें लगातार सीएम भूपेश तक पहुंच रही है। सरकार ऐसी एक्टिविटी को अंजाम देने वालों से सख्त नाराज है। वहीं प्रदेश के युवा इस तरह की बुरी लत में इन्वॉल्व हो रहे हैं। लगातार महादेव आईडी समेत अन्य आईडी की खबरें लगातार सामने आ रही थी।

प्रेस रिलीज में क्या-कुछ लिखा है…
प्रदेश में जुआ और सट्टे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जुआ-सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने कड़े कदम उठाने के लिए आवश्यक प्रावधानों और प्रक्रियाओं का प्रारूप बनाने के निर्देश दिए हैं जिसके आधार पर जुआ सट्टा की रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाए जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार जुआ और सट्टे की सामाजिक बुराई को लेकर पहले ही बहुत सख़्त है, इस पर कठोर नियंत्रण के लिए स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य की पुलिस जुआ और सट्टा को रोकने की दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई से बचने के लिए जुआ सट्टा के अवैध कारोबार में शामिल लोगों द्वारा तकनीक का सहारा लेकर अनेक प्रकार से ऑनलाईन जुआ सट्टा कारोबार संचालित किया जाने लगा है, ऑनलाइन चलने वाला यह कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है।

ऑनलाइन संचालित हो रहे जुआ और सट्टा के विरुद्ध कोई विधिक प्रावधान एवं स्पष्ट कार्रवाई की प्रकिया न होने से इन पर प्रभावी रूप से रोक नहीं लगाई जा पा रही है, इस दिशा में कड़ी कार्रवाई हो सके इसलिए जुआ और सट्टा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने आवश्यक विधिक प्रावधानों और प्रक्रियाओं का प्रारूप जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...