नवरात्र के पहले दिन MLA अरुण वोरा ने की पूजा अर्चना: शहर की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना… दुर्गा पंडालों में बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दुर्ग। देश भर में नवरात्र का पर्व आज से शुरू हो गया है। शहर में जगह-जगह भव्य पंडालों में भक्तों द्वारा माता रानी की स्थापना की जा रही है। साथ ही मंदिरों एवं पीठों में ज्योत जलने के साथ ही भक्तों की भीड़ का आना शुरू हो गया है।

सोमवार को नवरात्र प्रारंभ होते ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य वेयरहाउस निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने भी माँ चंडी मंदिर, सत्ती चौरा, गंज पारा दुर्गोत्सव समिति, मीनाक्षी नगर दुर्गोत्सव समिति एवं पटरी पार दुर्गोत्सव समिति में पहुंच कर दुर्गा माता की पूजा अर्चना की एवं शहर की खुशहाली, विकास एवं सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर पूरे देश मे सामाजिक समरसता की एक मिसाल है। जहां सभी धर्म के लोग पूरी सद्भावना से एक दूसरे के तीज त्योहारों में हिस्सा लेते हैं। नवरात्र, ईद, होली, दीवाली, दशहरा कोई भी त्योहार हो यहां पूरे हर्षोल्लास से सभी नागरिकों के द्वारा मनाया जाता है।

उन्होंने इस दौरान दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन एवं निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यवस्था में कहीं कोई कमी ना रहने पाए नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान प्रशासन पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...