Online सट्‌टा App महादेव बुक के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई: ID ऑपरेट करने वाले 24 गुर्गों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा… कैंप, खुर्सीपार और रिसाली से सबसे ज्यादा, देखिए ID ऑपरेट करने वालों के नाम

भिलाई। ऑनलाइन सट्‌टा एप महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस धीरे-धीरे शिकंजा कस रहा है। दुर्ग पुलिस ने 6 अलग-अलग थानों से 24 लोगों को पकड़ा है। ये सब महादेव बुक के लिए काम करते थे। यूं कहे तो महादेव आईडी ऑपरेट करने वाले यही लोग हैं। इनके जैसे सैकड़ों लोग हैं, जो आईडी ऑपरेट कर सट्‌टा के इस सबसे बड़े कारोबार में इन्वॉल्व हैं। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। अब माना जा रहा है कि इस सट्‌टा से जुड़े और भी लोगों का खुलासा होने वाला है। कहा जा रहा है कि कुछेक पार्षदों के नाम का खुलासा कर सकते हैं जो इस आईडी से जुड़े हो सकते हैं। चर्चा है कि ट्रांसपोर्टर्स से लेकर रसूख रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। कहा जा रहा है कि अगला बड़ा खुलासा एक-दो दिन में हो सकता है।

इन इलाकों से दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ऑनलाइन सट्टा महादेव आईडी चलाने वाले सटोरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के एक्शन में आने के बाद सटोरियो पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। इस पुलिस ने खुर्सीपार, भिलाई तीन,जामुल छावनी, भिलाई नगर, मोहन नगर, नेवई एरिया में दबिश देकर 24 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को सटोरियों ने बताया कि  ऑनलाइन सट्टा का कारोबार में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियो के पास से पुलिस ने 20 हज़ार 320 रुपये सट्टा कारोबार का लेखा-जोखा, केल्कुलेटर बरामद किया है।

पुलिस ने इन्हें पकड़ा है…

  • थाना दुर्ग वाहीद खान बांसपारा दुर्ग, संदीप यादव शिवपारा दुर्ग, रिंकू सेन हटरी बाजार दुर्ग, रोहित कुमार तितुरडीह दुर्ग, विवेक मदामें ओम नगर उरला
  • छावनी संजय चैधरी जोन 01 खुर्सीपार, मुकेश शर्मा शंकर नगर छावनी, राजकुमार निषाद छावनी बस्ती, ललित महिलांग शंकर नगर छावनी, संजय पटवा केम्प 02 छावनी, सुनील प्रसाद राजीव नगर छावनी, गोविंद विश्वकर्मा गौतम नगर खुर्सीपार
  • रिंकू गुप्ता राजीव नगर जामुल, अभिलाष चैधरी केम्प 2 भिलाई, विजय देशलहरे बजरंगपारा जामुल, केवल जोशी लेबर केम्प जामुल, अभिषेक कुमार प्रसाद जोन 2 खुर्सीपार, राहुल चैहान पावर हाऊस भिलाई
  • भिलाई नगर क्षेत्रातर्गत संजय गिरी माया नगर रूआबंधा भिलाई, दीपक कुमार आदर्श पारा टंकी मरोदा भिलाई
  • गौतम पाल स्टेशन मरोदा नेवई, शिमास सिद्धीकी बजरंग चौक टंकी मरोदा, सौरभ कोटारे आजाद चैक रूआबांधा बस्ती, राज बांधे प्रगति नगर रिसाली ऑनलाइन  सट्टा महादेव पैनल के लिए का काम कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...