भिलाई। ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस धीरे-धीरे शिकंजा कस रहा है। दुर्ग पुलिस ने 6 अलग-अलग थानों से 24 लोगों को पकड़ा है। ये सब महादेव बुक के लिए काम करते थे। यूं कहे तो महादेव आईडी ऑपरेट करने वाले यही लोग हैं। इनके जैसे सैकड़ों लोग हैं, जो आईडी ऑपरेट कर सट्टा के इस सबसे बड़े कारोबार में इन्वॉल्व हैं। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। अब माना जा रहा है कि इस सट्टा से जुड़े और भी लोगों का खुलासा होने वाला है। कहा जा रहा है कि कुछेक पार्षदों के नाम का खुलासा कर सकते हैं जो इस आईडी से जुड़े हो सकते हैं। चर्चा है कि ट्रांसपोर्टर्स से लेकर रसूख रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। कहा जा रहा है कि अगला बड़ा खुलासा एक-दो दिन में हो सकता है।


इन इलाकों से दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ऑनलाइन सट्टा महादेव आईडी चलाने वाले सटोरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के एक्शन में आने के बाद सटोरियो पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। इस पुलिस ने खुर्सीपार, भिलाई तीन,जामुल छावनी, भिलाई नगर, मोहन नगर, नेवई एरिया में दबिश देकर 24 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को सटोरियों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा का कारोबार में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियो के पास से पुलिस ने 20 हज़ार 320 रुपये सट्टा कारोबार का लेखा-जोखा, केल्कुलेटर बरामद किया है।

पुलिस ने इन्हें पकड़ा है…
- थाना दुर्ग वाहीद खान बांसपारा दुर्ग, संदीप यादव शिवपारा दुर्ग, रिंकू सेन हटरी बाजार दुर्ग, रोहित कुमार तितुरडीह दुर्ग, विवेक मदामें ओम नगर उरला
- छावनी संजय चैधरी जोन 01 खुर्सीपार, मुकेश शर्मा शंकर नगर छावनी, राजकुमार निषाद छावनी बस्ती, ललित महिलांग शंकर नगर छावनी, संजय पटवा केम्प 02 छावनी, सुनील प्रसाद राजीव नगर छावनी, गोविंद विश्वकर्मा गौतम नगर खुर्सीपार
- रिंकू गुप्ता राजीव नगर जामुल, अभिलाष चैधरी केम्प 2 भिलाई, विजय देशलहरे बजरंगपारा जामुल, केवल जोशी लेबर केम्प जामुल, अभिषेक कुमार प्रसाद जोन 2 खुर्सीपार, राहुल चैहान पावर हाऊस भिलाई
- भिलाई नगर क्षेत्रातर्गत संजय गिरी माया नगर रूआबंधा भिलाई, दीपक कुमार आदर्श पारा टंकी मरोदा भिलाई
- गौतम पाल स्टेशन मरोदा नेवई, शिमास सिद्धीकी बजरंग चौक टंकी मरोदा, सौरभ कोटारे आजाद चैक रूआबांधा बस्ती, राज बांधे प्रगति नगर रिसाली ऑनलाइन सट्टा महादेव पैनल के लिए का काम कर रहे थे।










