ब्रेकिंग: भिलाई-दुर्ग में महादेव Book से जुड़े 10 और सटोरिए धरे गये… मोबाइल में डिटेल से खुलासा, कैश भी बरामद

-तीन थाना और एक चौकी क्षेत्र के 10 ऑनलाइन सटोरियों पुलिस के हत्थे चढ़े
-सटोरियों से 14 हजार 580 रुपए बरामद
-मोबाइल और लेखा जोखा भी मिला

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा का अवैध कारोबार करने वाले दस सटोरियों क पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि चौकी पदमनाभपुर, मोहन नगर, जामुल, छावनी थाना में ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करने वाले चौकी पद्मनाभपुर डीपरापारा दुर्ग निवासी सुनील विश्वकर्मा 33 वर्ष, सुभाष चौक बोरसी लालचंद देवदास 19 वर्ष, ग्रीन चौक मोहन नगर मुकेश चौहान 33 वर्ष, जामुल लक्ष्मीपारा लक्की सिंह 22 वर्ष,  बापू नगर खुर्सीपार रवि निषाद 30 वर्ष, संतोषी पारा छावनी चंपेम्श्वर बघेल 40 वर्ष, छावनी मिलन चौक नीरज प्रसाद 30 वर्ष, 96/बी पारिजात कालोनी तालपुरी भानूप्रताप मनहरे 36 वर्ष, शीतला मंदिर कैम्प 2 सागर जायसवाल 21 वर्ष, महात्मा गांधी नगर कैम्प विशाल सोनकर 40 ‌वर्ष को गिरफ्तार किया है। 

सटोरियों से पुलिस ने 14 हजार, 580 रुपए, मोबाइल कारोबार का लेखा जोखा भी बरामद किया है। बीते आठ दिनों ने एसपी के एक्शन प्लान से सौ से अधिक महादेव बुक और ऑनलाइन सटोरियों को पकड़ा है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है कि महादेव बुक से जुड़े किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। इसके लिए टीम बारिकी से जांच कर रही है। आगामी दिनों में बड़ा खुलासा पुलिस करेगी। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...