रेप और मर्डर के आरोपी को उम्र कैद की सजा: 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर की थी हत्या…खेत में पैरावट के साथ जला दिया था शव…कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास का फैसला

दुर्ग। दुर्ग के उतई छेत्र में चार साल पहले स्कूली छात्र का रेप के बाद हत्या कर दिया गया था। दरहसल 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या करने के बाद पैरावट में रखकर जला देने वाले आरोपी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। शुक्रवार को यह फैसला आया। कोर्ट ने आरोपी शिव भारती को दो अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसला न्यायाधीश सरिता दास की कोर्ट से आया। पैरवी विशेष लोक अभियोजक राजेश साहू ने की। टीआई नरेश देवांगन और देवशरण सिंह ने जांच की थी।

मवेशियों को बांधने गई नाबालिग लड़की के साथ आरोपी ने किया था रेप
घटना मचांदुर पुलिस चौकी इलाके में 2 अप्रैल शाम 5.30 बजे से रात 11.30 बजे के बीच हुई। लोक अभियोजक राजेश साहू के मुताबिक 11 वीं कक्षा की छात्रा अपने पुराने घर से नए घर मवेशी बांधने गई थी। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को परिचित कामता की बाइक लेकर बाड़ी पहुंच गया। यहां शव को गांव के बजरंग सिंह के खेत में पैरावट के साथ जला दिया। इसके बाद घर चला गया। बाद में मामला खुला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...