CG – बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या: युवक पर चोरी का शक करती थी महिला… इसीलिए ब्लेड से गला काटकर की हत्या… अब गिरफ्तार हुआ आरोपी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया था। बुजुर्ग महिला की हत्या ब्लेड से गला काटकर की गई थी। मामला 28 सितंबर का है। अब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का कहना है की महिला उस पर चोरी करने का शक करती थी। इसलिए युवक ने महिला की हत्या का प्लान बनाया। फिर हाथ से महिला का मुंह दबाया और ब्लेड से हमला कर उसकी जान ले ली थी। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

कोकपुर निवासी कुंवर बाई(70) की लाश 28 सितंबर की सुबह मिली थी। उसके पड़ोसियों ने महिला की लाश देखी थी। महिला के शरीर में काफी चोट के निशान थे। पूरे शरीर से खून निकल रहा था। इसके बाद लोगों ने ही पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस ने जांच के दौरान गांव के लोगों से पूछताछ की थी। इसी कड़ी में पुलिस ने रोशन उईके(27) से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में ही रोशन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रोशन ने बताया कि कुछ समय पहले महिला के घर चोरी हुई थी। वो उस चोरी के लिए मुझ पर शक करती थी। सब जगह इसने मुझे बदनाम कर दिया कि मैं चोर हूं। मगर मैंने ऐसा नहीं किया था। इसलिए 27 सितंबर की रात को मैं उसके घर पर गया और पहले तो मैंने महिला का मुंह दबाया। फिर ब्लेड से तब तक गला काटा,जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि महिला घर पर अकेले रहती थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। जबकि शादी के बास उसकी लड़कियों अपने ससुराल में रहती हैं। पुलिस ने अब इस पूरे मामला का खुलासा किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...