CG – चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 21 लोगों की हुई गिरफ्तारी… सोशल मीडिया में अश्लील फोटो और वीडियो किए थे अपलोड

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है। जांजगीर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। सोशल मीडिया इंटरनेट में बच्चों से सबंधित अश्लील फ़ोटो वीडियो अपलोड करने वाले 21 लोगों की गिरफ्तारी दो माह में चले अभियान के दौरान की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इस तरह के कृत्यों से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक भी किया है।

अगस्त माह से जांजगीर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी म खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर पोर्टल के माध्यम से प्रेषित टिपलाईन रिपोर्ट के कुल 28 मामलें हुए थे। जिनमें 25 मामलों में धारा 67 बी आईटी एक्ट के साथ अन्य धाराओं में अपराध कायम किया गया था। साथ ही दो मामलों में आरोपियों के नाबालिक होने के कारण जेजे एक्ट के तहत कायमी की गई। मामलों की विवेचना के दौरान अभियान चला कर 21 प्रकरणों में 21 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

अभियान के तहत् थाना डभरा के अपराध क्र. 292/22, 295/22 313/22, 314/22, 323/22 , थाना जांजगीर के -अपराध क्र. 525/22, 526/22 527/22, 528/22, 535/22 , थाना सक्ती के अपराध क्र. 264/22, 269/22, थाना मुलमुला के अपराध क्र. 201/22, 202/22, थाना चांपा के अपराध क्र. 280/22, 281/22, थाना पामगढ़- अपराध क्र. 324/22, , थाना शिवरीनारायण के अपराध क्र. 245/22, थाना हसौद के अपराध क्र. 108/22, थाना बाराद्वार के अपराध क्र. 210/22, , थाना जैजैपुर के अपराध क्र. 127/22, थाना बलौदा- अपराध क्र. 314/22 धारा 67(बी) आई टी एक्ट के कुल 21 चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बच्चों की खरीद-बिक्री का कथित नेटवर्क बेनकाब : रायपुर...

रायपुर। राजधानी में नवजात बच्चों की कथित खरीद-बिक्री से जुड़े मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई...

महासमुंद में 77 किलो से ज्यादा गांजा जब्त :...

महासमुंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें :...

भिलाई। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर भिलाई...

रायपुर में 10 लाख की चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार करने वाले आरोपी को...