मां का आशीर्वाद लेने भिलाई के दुर्गा पंडालों में पहुंचे पूर्व मंत्री पांडेय: भिलाई समेत प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद…खुर्सीपार-टाउनशिप के पंडालों की सामने आई तस्वीर

भिलाई। देशभर में नवरात्रि की धूम है। हर कोई माता दुर्गा की उपासना में लीन हैं। इसी क्रम में महाअष्टमी के अवसर पर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी देवीभक्ति में डूबे नजर आये। उन्होंने नवरात्र के शुभ अवसर पर इस्पात नगरी के अलग-अलग इलाकों में स्थापित की गई मां दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन किये एवं भिलाईवासियों सहित प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

पाण्डेय ने इस्पात नगरी के सभी दुर्गा उत्सव पंडाल पहुंचकर देवी भक्तों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बंग समाज ने ढाक के धुनों के बीच उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने रिसाली, छावनी, केम्प, खुर्सीपार, सुपेला सहित बीएसपी टाउनशिप के दुर्गा पंडाल में भी गए और वहां पूजा-अर्चना की।

भिलाईवासियों को दी बधाई
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने माता के सभी भक्तों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर पाण्डेय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है। इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...